????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहयोग का कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत शिमला में भी यह अभियान चल रहा है। वे वीरवार को छोटा शिमला पार्किंग में सफाई कर्मचारियों को मास्क व अन्य उपकरण वितरण के बाद बोल रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत वीरवार को छोटा शिमला में फ्रंट लाईन वर्कर्स, कोरोना वाॅरियर और जरूरतमंद लोगों की मदद स्वरूप आयोजित इस कार्यक्रम में छोटा शिमला, खलीनी, बैनमोर, कनलोग वार्ड के सफाई कर्मचारी, सैहब सोसायटी के कर्मचारी, नगर निगम व सतलुज जल प्रबंधन निगम लिमिटिड के कर्मचारियों को फेस शील्ड, एन95 मास्क, पीपीई किट, सर्जिकल गलब्स तथा सैनेटाईजर प्रदान किए।इस मौके पर भारद्वाज ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में यह कर्मचारी जहां सफाई के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य को बेहत्तर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, वहीं कोरोना की इस घड़ी में इन उपकरणों से यह अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने में भी सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में परस्पर सहयोग की भावना अत्यंत आवश्यक है तभी हम कोरोना की जंग को लड़ने में कामयाब हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर तथा दूसरी लहर में भी समाज के विभिन्न वर्गों ने मानवता की सेवा के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लिया और संकट की इस घड़ी में लोगों को विभिन्न माध्यमों से सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव चौहान, किसान मोर्चा सचिव विनोद, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा, पार्षद विदुषी शर्मा, राज कुमार विज, अमन चड्डा, अरविंद लखनपाल, अश्वनी विज, नितिन चड्ढा, संजीव आंगरा, कार्तिक चड्ढा, रमेश विज, रमन विज, राकेश विज, अजय पाल, अरुण सूद भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *