Spread the love

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कुलदीप राठौर पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की खून पसीने की कमाई का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों का निर्माण हो रहा है। 
जम्वाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने यह निर्णय छह वर्ष पूर्व लिया था कि भारत वर्ष में हर जिला स्तर पर भाजपा का कार्यालय होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने भाजपा मुख्यालय की स्थापना 1990 में कर ली थी, तब कांग्रेस पार्टी का कार्यालय माल रोड के एक निजी व्यक्ति की संपत्ति में था और उस व्यक्ति को अपनी संपत्ति को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट से लेकर उच्च न्यायालय तक किए से लड़ना पड़ा और निर्णय आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने आसानी से उच्च कार्यालय को खाली नहीं किया।
जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्या जाने की एक कार्यालय की भूमिका क्या होती है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और कोविड-19 संकटकाल में भी उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया, जब एक बड़ा बिल उन्होंने केंद्र कार्यालय को भेज दिया, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि कोविड-19 के समय उन्होंने क्या कार्य किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो एक-एक पैसा कार्यकर्ताओं से एकत्रित करती है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *