Spread the love

शिमला। हिमाचल सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आज यहां पीटरहाॅफ होटल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार की शानदार और अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का देश को एक बड़ा तोहफा है जो हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन में हिमाचल प्रदेश को दूसरा स्थान मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में समर्पित अटल टनल रोहतांग न केवल लाहौल स्पीति ज़िला के लोगों को लाभान्वित करेगी बल्कि यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि का नाम देते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग हर परिवार से एक सेवारत जवान अथवा पूर्व सैनिक है। प्रदेश भाजपा सचिव त्रिलोक जम्वाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सन्देश पढ़कर सुनाया।

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के सफल और शानदार कार्यकाल के लिए सरकार और लोगों को बधाई  – अनुराग 
केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली से इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के सफल और शानदार कार्यकाल के लिए सरकार और लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई योजनाएं आरम्भ की हैं ताकि केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रहे लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को 500 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया गया है ताकि धन के अभाव में विकास की गति प्रभावित न हो। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान रक्षा मंत्री को हिमाचली टोपी और शाॅल से सम्मानित किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *