रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आज युवारंगी पहुंचने पर स्थानीय ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने उपाध्यक्ष सूरत नेगी का युवारंगी को नई ग्राम पंचायत बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की तथा इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी युंवारगी को नई ग्राम पंचायत बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सूरत नेगी ने कहा कि युवारंगी के नई पंचायत बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों में ओर तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान कल्पा भाजपा मंडल अध्यक्ष परविन्द्र नेगी, मंडल महामंत्री मंजु व कल्पा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रवीण नेगी भी उपस्थित थे।
