Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिलों व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के कार्यक्रमों व कार्य प्रगति की देखरेख के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मॉनिटरिंग सेल का गठन कर दिया है। इसके प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में एक अधिसूचना जारी कर दी है। 
किमटा ने बताया कि पिछले कल अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव दिया था, जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉकों में पार्टी के दिशानिर्देशों की प्रगति व कार्यकलापों पर पूरी नज़र रखी जा सकें। 
किमटा ने बताया कि इस सुझाव पर तुरंत अमल करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक को हिदायत दी गई है कि वह तुरंत प्रभाव से संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉकों पर पार्टी के दिशानिर्देशों पर अमल की प्रगति के साथ-साथ सभी पार्टी क्रियाकलापों पर अपनी नज़र रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समय समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत आपसी तालमेल के लिए भी प्रदेश स्तर पर एक मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ की आवश्यकता थी जो अब पूरी हो गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *