शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 803 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 235, कांगड़ा जिले में 147, मंडी में 110, बिलासपुर में 70, कुल्लू में 55, चंबा में 41, किन्नौर में 38, सोलन में 37, हमीरपुर में 27, ऊना में 22, सिरमौर में 13 और लाहौल-स्पीति में 8 मामले कोरोना पाजिटिव आए है। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस के कुल 43500 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 34458 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 578 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 8300 एक्टिव केस हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें पीएसओ, एक पूर्व आईएएस अधिकारी, कर्मचारी आवास से दो कर्मी और एक एस्कॉर्ट कर्मी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास के सभी कर्मियों के सैंपल लिए थे। पांच कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब इन सभी कर्मियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि इनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए हैं। संपर्क में आए सभी लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
शिमला जिले में जुब्बल-कोटखाई में 28, रामपुर में 23, आईजीएमसी में 9, मतियाणा में 7, चक्कर में 6, बेम्लोई में 5, न्यू शिमला, कुमारसेन, ननखड़ी, मशोबरा में 4-4, खलीणी, रोहड़ू, सुन्नी में 3-3, लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार, कैथू, ढली में 2-2, संजौली, कंगनाधार, विकासनगर, कृष्णानगर, जतोग, भराड़ी नाभा, टुटीकंडी, भट्टाफुफर, चौड़ा मैदान, भौंट, नेरवा, टिक्कर में एक-एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। हमीरपुर जिले में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 21 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 33 वर्षीय व्यक्ति, 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 63 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 60 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक पाॅजीटिव पाया गया है। पाॅजीटिव पाए गए अन्य लोगों हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 अणु के तीन लोग 35 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय लड़की, वार्ड नंबर 7 के दो लोग 24 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक, नादौन के दो लोग 38 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला, भोरंज में कार्यरत 38 और 39 वर्षीय दो महिलाएं, भोरंज के जखयोल क्षेत्र के गांव रमेहड़ा का 32 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के गांव टिकरू बरोटा का 42 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के गांव चमियाणा का 27 वर्षीय युवक, ककड़ियार क्षेत्र के गांव खंडेरा की 55 वर्षीय महिला, बड़सर के सोहारी क्षेत्र के गांव कछवीं की 22 वर्षीय युवती, भोरंज के गांव हनोह की 81 वर्षीय महिला और गांव धनेटा का 24 वर्षीय युवक शामिल है।
