Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 13 और मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। सबसे ज्यादा 8 मौतें शिमला जिले में हुई हैं। वहीं, कांगड़ा व कुल्लू जिले में 2-2 और मंडी जिले में एक मरीज की मौत हुई है। शिमला जिले में शुक्रवार को 8 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। ये मरीज अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। शिमला जिले में 75, 60, 53, 60, 70, 82, 77 व 52 वर्षीय मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना से चार की मौत हो गई। जगतसुख मनाली के 64 वर्षीय बुजुर्ग, गांव घरड़ पनारसा के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और बरोट के 68 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। टांडा अस्पताल में देहरा गोपीपुर निवासी 34 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और बैजनाथ की 79 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 698 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *