शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज मंडी जिला के नेरचौक मेडिकल कॉलेज को स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए। इसमें उन्होंने बेड 5, व्हील चेयर 6, बीपी आपरेट्स 25, फेस शीट्स 400, नेजलफ्लो केन्वला 25, कैथल माउस 25, क्लोज सर्किट 25 व पिल्लर हीटर 5 अस्पताल प्रबंधन को भेंट किए, जिससे रोगियों को इनकी सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस दौरान राठौर के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस कोविड काल में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भी कोविड से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक उपकरण भेंट किये थे।
