शिमला। शिमला जिले के ठियोग के देहा थाना क्षेत्र के तहत गांव धार तरपुनु में आज सुबह करीब सुबह 4.30 बंसी लाल वर्मा और रमेश वर्मा के मकानों में आग लग गई। इस आगज़नी में इन दोनों के 18 कमरों के मकान जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि रमेश (48) मकान के अंदर ही फंस गया और आग की चपेट में आ गया और उसकी जलकर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
