शिमला। हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 837 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 194, मंडी में 161, कांगड़ा जिले में 139, सोलन जिले में 104, कुल्लू में 89, बिलासपुर में 41, हमीरपुर में 37, चंबा में 29, किन्नौर में 19, सिरमौर और ऊना में 12-12 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब कुल 36566 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 28080 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज को 99 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7875 एक्टिव केस हैं।
शिमला जिले में बुधवार को 194 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। आईजीएमसी में 19, कुमारसेन में 18, रामपुर व संजौली में 17-17, रोहड़ू में 16, जुब्बल-कोटखाई में 13, टुटू में 9, नेरवा में 8 टिक्कर व छोटा शिमला में 7, न्यू शिमला व मत्याणा में 5-5, लौंगवुड, खलीणी, हीरा नगर, कैथू, डीडीयू, ननखड़ी में 3-3, भट्टाकुफर, भराड़ी, संकट मोचन, मशोबरा में 2-2, ढली, विकासनगर, पंथाघाटी, मल्याणा, मेहली, कनलोग, जतोग, फागली, लालपानी, टुटीकंडी, केएनएच व सुन्नी में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है।
हमीरपुर जिला में बुधवार को 37 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। वहां, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 10 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में गांव डबरेड़ा के 2 लोग 33 वर्षीय महिला और 8 वर्षीय बच्ची, बड़सर के करेर क्षेत्र के गांव लाहड़ी का 51 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर की 62 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर का 64 वर्षीय व्यक्ति, जोल सप्पड़ क्षेत्र के गांव सुरहाड़ का 45 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव सुकनाल का 40 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव सोहारी का 64 वर्षीय व्यक्ति और नादौन के पुतडिय़ाल क्षेत्र के गांव डोल का 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। मेडिकल कालेज हमीरपुर में भी 25 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
