????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेेश भारद्वाज ने आज मल्याणा क्षेत्र के सांगटी वार्ड वार्ड में 10 लाख रूपए से निर्मित वार्ड कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद कार्यालय में बैठकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, ताकि क्षेत्र की जनता को नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय से जहां लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं सम्बन्धित कनिष्ठ अभियन्ता भी वहां बैठकर कार्यों का निरीक्षण कर सकेंगे।
भारद्वाज ने कहा कि सांगटी से नवबहार तक सड़क मार्ग के निर्माण के सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए जल्द कार्य प्रारूप तैयार कर क्रियान्वित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों की लम्बे अरसे से चली आ रही मांग को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण से जहां संजौली क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्राप्त होगी। इस अवसर पर मंत्री ने सांगटी क्षेत्र में ओपन जिम निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रूपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौण्डल, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, पार्षद आरती चौहान, डा. किमी सूद, पूर्णमल, बिटटू पन्ना, राजेन्द्र चौहान, दीपक शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, मीरा शर्मा, शिमला मण्डलाध्यक्ष  राजेश शारदा, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अनुपाल चौहान, कसुम्पटी मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम राजेश ठाकुर, सहायक अभियन्ता गोपेश बहल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *