????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने संजौली चौक पर अमृत मिशन के तहत 2.20 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले ओवर हैड ब्रिज का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह पुल यातायात की दृष्टि से गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही के चलते पैदल चलने वाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। 
भारद्वाज ने कहा कि संजौली शिमला के बड़े उपनगर के रूप में उभरकर आया है। शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए इस पुल के माध्यम से लोगों को छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार तथा ढली की तरफ जाने के लिए व बस आदि पकड़ने के लिए यातायात अथवा सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी। इसके बनने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों को विशेष लाभ होगा तथा कर्मचारियों को आने-जाने की सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए सभी प्रक्रियाऐं पूर्ण कर कार्य आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने काॅट्रेंक्टर को पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए, ताकि अगले साल तक यह पुल बनकर तैयार हो सके।  

इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौण्डल, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, पार्षद आरती चौहान, डा. किमी सूद, पूर्णमल, बिटटू पन्ना, राजेन्द्र चौहान, दीपक शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, मीरा शर्मा, शिमला मण्डलाध्यक्ष  राजेश शारदा, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अनुपाल चौहान, कसुम्पटी मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम राजेश ठाकुर, सहायक अभियन्ता गोपेश बहल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *