शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को कोरोना संक्रमण के अब तक के रिकार्ड 674 मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें मंडी जिले में सर्वाधिक 247 मामले आए हैं। शिमला जिले में 150, कुल्लू में 72, चंबा में 52, सोलन में 43, लाहौल-स्पीति में 39, कांगड़ा में 38, बिलासपुर में 14, हमीरपुर में 7, किन्नौर और ऊना में 5-5 और सिरमौर में 2 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के आंकड़ा 25 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 25486 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 20375 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को 150 मामले ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 4716 एक्टिव केस हैं।
मंडी जिले में सबसे अधिक 247 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। जिले में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, गैर शिक्षक व छात्र-छात्राएं के 66 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकाघाट के तत्ताहर गांव में ही कोरोना संक्रमण के 29 मामले मिले हैं। धर्मपुर के सिद्धपुर स्कूल और सरकाघाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाड़ कोरोना संक्रमण के नए केंद्र बने हैं। सीनियर सेकेंडरी सिद्धपुर में एक छात्रा के पॉजिटिव आने के बाद सात और छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। जबकि स्कूल के 9 अध्यापक भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं, सुंदरनगर उपमंडल के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल जड़ोल में 13, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनेड़ में 16 और सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलिंग में एक अध्यापक व अन्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। कनेड़ स्कूल में इससे पहले भी अध्यापक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। सरकाघाट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाड़ में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें 14 अध्यापक व 4 गैर शिक्षक स्टाफ शामिल हैं। आईटीआई बतैहल में भी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं देर शाम चच्योट के 23 मामले सामने आए हैं। उधर, मंडी नगर व आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। नगर के साथ लगते सांबल गांव में 4, बिजनी में 7, समखेतर में 3, भ्यूली 2, खलिखार 2, सोलीखड्ड 2, सलाह सुंदनरनगर में एक ही परिवार के 5 लोग, छमाणू नवाही में 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
शिमला जिले में जुब्बल-कोटखाई में 14, रामपुर में 10, कुमारसेन में 8, आईजीएमसी में 6, कुफ्टाधार में 5, नेरवा में 4, रोहड़ू में 3, संजौली, कसुंपटी, छोटा शिमला, न्यू शिमला, सेना अस्पताल, डीडीयू और मशोबरा में 2-2, पोर्टमोर, भराड़ी, पंथाघाटी में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। हमीरपुर जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले पाजिटिव आए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट में 5 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में टौणी देवी तहसील के गांव लुहाखर का 45 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी क्षेत्र के गांव दलयाहू की 32 वर्षीय महिला, बेला क्षेत्र के गांव अमरोह का 39 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव लहड़ा का 74 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर तहसील के गांव ककडिय़ार की 59 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं, आरटी-पीसीआर टैस्ट में 2 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। पॉजीटिव पाए गए लोगों में भोरंज उपमंडल के गांव खरवाड़ में कार्यरत 53 वर्षीय व्यक्ति और आईआरबी जंगलबैरी में कार्यरत 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
