Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 334 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में सबसे अधिक 88 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। कुल्लू जिले में 47, मंडी में 43, कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 33, चंबा में 32, बिलासपुर में 25, सोलन में 18, किन्नौर में 4, ऊना में दो और सिरमौर में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 22598 पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 19279 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 339 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2958 एक्टिव केस हैं। 

शिमला जिले में सबसे अधिक 88 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। जिले के कुमारसेन में 25, रामपुर में 12, जुब्बल-कोटखाई में 8, टिक्कर में 6, आईजीएमसी में 5, मतियाना में 4, ननखड़ी में 3,  कसुंपटी, ढली, समरहिल, रोहड़ू, सुन्नी, चिड़गांव में 2-2, लौंगवुड, कैथू, भौंट, विकासनगर, सेना अस्पताल, मशोबरा, धामी और नेरवा में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। हमीरपुर जिले में सोमवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 27 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 24 कैदी हैं। ये सभी एक साथ कोरोना पाजिटिव आए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर का 32 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय व्यक्ति,  52 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति और 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा एक 84 वर्षीय बुजुर्ग, मैहरे की 57 वर्षीय महिला और चकमोह के 10 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *