शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सोमवार को भी 10 मरीजों की और मौत हो गई। सोमवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू जिलों में 2-2, किन्नौर और चंबा जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में टांडा मेडिकल कालेज में सिद्धपुर कांगड़ा निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, 64 बुजुर्ग की भी इसी संक्रमण से मौत हुई है होम आइसोलेशन चल रहे में चंबा जिले के पांगी के 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। इस बीच, कुल्लू की पतलीकूहल निवासी 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की नेरचौक मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई है। उसे 26 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था।
वहीं, कुल्लू के मनाली के 35 वर्षीय युवक की भी इसी संक्रमण से मौत हुई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना पीड़ित दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों महिलाएं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल थीं। गंभीर स्थिति में होने के चलते शुक्रवार को दोनों की मौत हो गई है। कुमारसेन में भी एक 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। -किन्नौर जिले में भी 65 वर्षीय महिला की भी कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 330 हो गया है।
