Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन भाजपा आईटी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा आईटी प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने कहा कि जैसे लॉक डाउन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रत्येक तबके को हर संभव सहायता प्रदान की, ठीक उसी प्रकार से आज भी भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उसी सेवा भाव से ओत प्रोत, अपने सामाजिक दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से ,अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान की अपील भी की है।
कार्यक्रम में उपस्थित रक्तदान सेवा, शिमला के अध्यक्ष शुभांकर सूद ने बताया कि कोरोना महामारी के डर से लोग कम रक्तदान कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन और भी आवश्यक हो जाता है। शिविर का संचालन दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से आई अनुभवी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निशा, प्रभात शर्मा, सुभाष वर्मा, ऋषभ शर्मा, रितलव, सुदीप महाजन, जगजीत राजा एवं नेगी होम स्टे की ओर से विकास चंदेल उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *