????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। नवरात्रों के दौरान श्रदालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर मंदिरों में जा कर स्थिति काजायजा ले रहे हैं। इसके तहत उपायुक्त अमित कश्यप ने स्वयं तारादेवी, जाखू व अन्य मंदिरों का निरीक्षण किया।
डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जारी किए गए विशेष मानक संचालनों की अनुपालना मंदिरों न्यासियोंएवं श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में जांच एवंनिगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, जिला दण्डाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

अमित कश्यप ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा उचित दूरी बनाए रखने तथा मास्क पहनने, साबुन अथवा सैनेटाइजर से हाथों को धोने के प्रति मंदिरों में की गईव्यवस्थाओं की भी निगरानी की जा रही है। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के आनेजाने के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा मंदिर संचालकों द्वारा दर्शनों आदि के पर्याप्तप्रबन्धों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *