Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई। मंडी जिले में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं, शिमला में एक मरीज ने इस संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 260 हो गया है। 

उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 275 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 84 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 49, सोलन जिले में 29, कांगड़ा जिले में 24, कुल्लू जिले में 20, लाहौल-स्पीति और सिरमौर जिले में 16-16, बिलासपुर जिले में 14, ऊना जिले में 13, चंबा जिले में 5 और हमीरपुर जिले में 4 मामले कोरोना पाजटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 18797 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 15823 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और शुक्रवार को 234 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 2680 एक्टिव केस हैं। 
शिमला जिले में 48 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए है। इनमें से रामपुर में 7, संजौली में 6, रोहड़ू में 5, यूएस क्लब में 3, खलीणी, नवबहार, मशोबरा व मिडल बाजार में 2-2, कसुंपटी, कनलोग, न्यू शिमला, मैहली, विकास नगर, टुटीकंडी, टुटू, घोड़ाचौकी, लक्कड़ बाजार, बालुगंज, दुर्गापुर, पुराने बस अड्डे के समीप, आईजीएमसी, आरट्रेक, मिलट्री अस्पताल और जुब्बल-कोटखाई में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। 
ऊना जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव आए हैं। वहां चार पुलिस कर्मी भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं। गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा में कोरोना के 7 मामले सामने आए है जिसमें 65 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 58 वर्षीय पत्नी, 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय महिला, उसकी 15 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय बेटा संक्रमित पाए गए है। वहीं, सिविल अस्पताल अंब के नजदीक रहने वाली 31 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के मलाहत की 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है
हमीरपुर जिले में शनिवार को चार लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में हमीरपुर उपमंडल के गांव नालवीं अघार के 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वह हाल ही में चंडीगढ़ से आया था। उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में 3 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 8 में 43 वर्षीय व्यक्ति, बजरोल क्षेत्र के गांव भटलंबर की 78 वर्षीय महिला और गांव चकमोह की 29 वर्षीय महिला शामिल है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed