Spread the love

धर्मशाला। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन एवं शाहपुर रत्न तथा शाहपुर गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार को शाहपुर में हुआ। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल अंधविश्वास नहीं, बल्कि वैज्ञानिक गणनाओं पर आधारित एक विद्या है, जिसे घर-घर तक पहुँचाने में ज्योतिष आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल की देवभूमि में उनका आगमन शाहपुर के लिए गर्व का अवसर है। इस अवसर पर पठानिया ने 51 पंडितों को शंख भेंट कर संस्कृति-संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को शाहपुर रत्न एवं शाहपुर गौरव सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

विशिष्ट अतिथि ज्योतिषाचार्य एच.एस. रावत ने ज्योतिष के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में विभिन्न ज्योतिषाचार्यों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीएमओ डॉ. कविता, अधिशाषी अभियंता अमित डोगरा, पंडित मस्त राम, डॉ. गौतम व्यथित, नप-उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया सहित देशभर से आए ज्योतिषाचार्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *