Spread the love

शिमला। जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पराली के खड़ापत्थर के निवासी व भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता रवि चौहान व डीम से संबंध रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता देवी सरन ढोलटा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रवि चौहान व देवी सरन ढोलटा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि रवि चौहान और देवी सरन ढोलटा को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। 

इस दौरान मीनाक्षी माजटा, प्रधान ग्राम पंचायत पराली, किरपा राम सिउटा, प्रधान ग्राम पंचायत शिली, विनीत चौहान उप-प्रधान ग्राम पंचायत पराली, राजेश कुमार, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सारी, भोपिंदर फौन्टा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शिली, पवन चौहान, पूर्व-उप प्रधान ग्राम पंचायत गरावग, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उधम लाल रिलटा, कुलदीप बखिरटा, विपिन ढोलटा व निका राम बिरटा जी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *