Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि  वर्ष-2025 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, राज्य सूचना आयुक्त एस.एस. गुलेरिया, मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी. धीमान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति राजेश्वर चंदेल, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य ने भी राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने शुभकामना संदेश के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि वर्ष-2025 सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *