Spread the love

शिमला। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को राजभवन में‌ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। पंजाब के राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं।

इस अवसर पर शिव प्रताप शुक्ल ने उनका स्वागत किया और हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और ऐतिहासिक शिमला समझौते के दौरान इस्तेमाल किए गए मेज को भी देखा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *