Spread the love

शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2 विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने किसानों के जीवन की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव लाने वाले इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आधार जताया है। उनका कहना है कि संसद में दोनों विधेयक पारित कर दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, किसानों की आय बढाने एवं उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत सरकार, कृषि मंत्रालय और कृषि विज्ञानी मिशन में जुटे हुए हैं। चाहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 1 लाख करोड़ का कृषि अवसरंचना फंड की स्थापना हो या फिर देश में 10 हजार कृषक उत्पादक समूहों (एफपीओ) की स्थापना का निर्णय हो, सरकार का प्रत्येक कदम किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने के लिए लिया गया है।

कश्यप ने कहा कि इन विधेयकों को लेकर निर्मित किए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए पुनः स्पष्ट किया जाता है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। रबी फसलों की एमएसपी आगामी सप्ताह में घोषित हो जाएगी। सरकार ने बताया है कि एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों में सिर्फ और सिर्फ किसानों के हितों का संरक्षण किया गया है। नए प्रावधानों में उपज बेचने के सिर्फ 3 दिनों में भुगतान की व्यवस्था निधार्रित की गई है। किसान की भूमि के स्वामित्व का शतप्रतिशत संरक्षण किया गया है। उनका कहना था कि कृषि उत्पादों पर टैक्स शून्य होने से किसानों को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक लाभ के लिए इक्का-दुक्का दल इन नए प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि अपने घोषणापत्र में इन सभी बिंदुओं को शामिल करने के बाद भी वे लागू करने की हिम्मत नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों से कृषि क्षेत्र एवं किसानों को लाभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *