Spread the love

शिमला। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता श्यामा शर्मा (70) का निधन हो गया‌ है। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
उधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित समस्त पदाधिकारियों, विधायकों ने पूर्व विधायिका श्यामा शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्यामा शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी तथा उनका चंडीगढ़ में ईलाज चल रहा था। श्यामा शर्मा का अंतिम संस्कार नाहन में किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *