शिमला। शिमला क्लब हिल्क्वीन्स ने विभिन्न यूनिवर्सिटी से आए रोटेक्टर्स के साथ मिलकर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। राज्यपाल ने सभी बच्चों को रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य में टेबल क्लॉक और चॉकलेट्स भेंट किए।

रोटरी क्लब शिमला हिल्क्वीन्स के अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह ने क्लब की ओर राज्यपाल को राखी बांधी और एक ग्लास पेंटिंग भेंट की। रोटरी क्लब शिमला हिल्क्वीन से आये सदस्यों को भी उन्हें एक-एक गमला भेंट किया।
राज्यपाल ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घंडल के छात्रों-छात्राओं से उनकी यूनिवर्सिटी के बारे में बातचीत की। साथ ही जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट से आये रोट्रेक्टर्स के साथ भी उनकी यूनिवर्सिटी के बारे में चर्चा की। सभी बच्चे राज्यपाल को मिलकर बहुत खुश हुए। ये राखियां और मिठाई बच्चों ने मॉडल सेंट्रल जेल कंडा से खरीदी गई थी। रोटरी क्लब शिमला हिल्क्वीन्स की अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह अपने क्लब की ओर से राज्यपाल को राखी बाँधी और ग्लास पेंटिंग भेंट की। ये पेंटिंग क्लब की सदस्या रोटेरियन हरप्रीत सैंबी द्वारा बनाई गई थी, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया।
रोटरी क्लब शिमला हिल क्वीन्स की ओर से अध्यक्ष माला सिंह के अलावा अरुणा शर्मा, पूजा गोयल, शिवानी डोगर, नीलम गुप्ता, गुरप्रीत सोंद, अंजना ठाकुर, गीता कपूर, नलिनी कोचर मौजूद रहे। वहीं, विभिन्न विश्वविद्यालयों के रोट्रेक्टर्स कार्तिक शर्मा, रितिक, अमीषा सिद्दकी, रिजुल सेन और विदूषी मौजूद रहे।
