Spread the love

शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में इस बरसात के मौसम में हुए जान-माल के नुकसान से अवगत करवाया। 

विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल को शिमला जिले में बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। राहत और पुनर्वास के कार्य युद्ध स्तर पर कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले प्रशासन इस प्रकार की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यपाल ने सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को तुरंत बहाल करने की उचित व्यवस्था करने को कहा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *