शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा की अध्यक्षता में ठियोग और कुमारसैन में जिला इकाई की बैठकें हुई। ये बैठकें ठियोग और कुमारसैन में आयोजित की गई। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आने वाले आगामी पंचायतीराज चुनावों लेकर दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही इस जिला के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।
इन बैठकों में छाजटा ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, वे अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इनके लिए बजट का प्रावधान भी कर रखा था। इसे देखते हुए जिला कांग्रेस ने अधूरे कार्यों को पूरा करने को उपमंडल अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। छाजटा के साथ जिला उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, संगठन महामंत्री रूपेश कंवल, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर के अलावा सुरेश नागटा, श्यामा कैंथला समेत कई अन्य जिला व ब्लाक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छाजटा ने कहा कि पार्टी ने ज्ञापन में कुमारसैन ब्लॉक के तहत अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण करने की मांग की गई। कांग्रेस की मांग थी कि 1100 करोड़ रूपए के बागवानी प्रोजेक्ट के तहत कार्य किए जाएं। 190 करोड़ रूपए से प्रस्तावित कुर्पण खड्ड पेयजल परियोजना को पूरा किया जाए। कुमारसैन में प्रस्तावित बहुउदेशीय ( Multi Purpose ) दफ्तर जल्द खोला जाए। नारकण्डा में प्रस्तावित 3 करोड़ की लागत से बनने वाले खण्ड विकास अधिकारी ऑफिस को भी पूरा किया जाए। साथ ही नारकण्डा में प्रस्तावित तथा Budgeted Ice Skating Rink (40 Lac) का कार्य शुरू किया जाए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारकण्डा में अधूरे पड़े स्कूल की छत के कार्य को पूरा किया जाए। कांग्रेस की मांग है कि कुमारसैन में बस स्टैंड तथा पार्किग स्थान का चयन व निर्माण किया जाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनेटी के मैदान को बनाया जाए। वहीं, पेयजल योजना (दोड़ा खडड् शिलाजान) पेयजल योजना की रखरखाव किया जाए।
