Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने-अपने पोलिंग बूथों पर मतदान किया। 

हमीरपुर जिले के नादौन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और ऊना जिले के खरौली में परिजनों के‌ साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बेटी आस्था के‌ साथ गोंदपुर जयचंद पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला‌।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर मतदान करने की फोटो पोस्ट की। इस दौरान उन्होंने लिखा, लोकतंत्र के महापर्व में सपरिवार अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। हमारा मत लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए है। साथ देवभूमि की संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले धनबल के पुजारियों को सबक सिखाने के नाम रहा। 

सुक्खू ने कहा, “मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में वोट डालें. यह चुनाव जनता का चुनाव है”।

उधर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री हरोली हलके केे गोंदपुर जयचंद में मतदान किया। वोट डालने के बाद उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस बंपर जीत के साथ सत्ता में लौट रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार और भी मजबूत होकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति आक्रोश से भरी जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार को तोड़ने का जो प्रयास किया गया, वह भाजपा को पूरी तरह ले डूबेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *