Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इन चुनावों में खड़े सभी प्रत्याशियों को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।

प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई कि 4 जून को चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। चुनावी सभाओं में जिस प्रकार से लोगों ने कांग्रेस को अपना भरपूर समर्थन दिया है। उससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जो देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को कम करेंगी और सभी से न्याय करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *