Spread the love

शिमला। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि शिमला लोकसभा चुनावों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजा है, ठीक उसी तरह भारी मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को जिताकर लोकसभा में भेजना है। उन्होंने कहा कि कुसम्पटी ब्लॉक से विनोद सुल्तानपुरी को भारी लीड मिलनी  चाहिए। वे रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कुसम्पटी ब्लॉक के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। 

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओपीएस की गारंटी पूरी की है। साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी भी पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत लाहुल स्पीति से शुरू कर दी गई है और शेष प्रदेश में महिलाओं द्वारा इसके फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पात्र महिलाओं के फॉर्म भरने में उनका सहयोग करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कुसम्पटी ब्लॉक आज विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिये उन्होंने उन्हें सहयोग देने का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया, पर उसमें वह सफल नही हो सकी। 

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र की जानकारी भी दी जानी चाहिए कि किस प्रकार उन्होंने धनबल के जोर पर कांग्रेस पार्टी के छह विधायको को अपनी ओर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और सरकार को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नही है। 

अनिरुद्ध सिंह ने कहा चार लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और इसे कोई चुरा नहीं सकता। उन्होंने सभी पंचायत प्रधानों, व चुने हुए सभी जन प्रतिनिधियों से अपने अपने बूथों में कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करना होगा।

बैठक में कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, बीडीसी अध्यक्ष चंद्र कांता, जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा के अतिरिक्त भुवनेश्वर शर्मा, मीना कश्यप, भूपेंद्र कंवर, बलदेव ठाकुर, देवा नंद वर्मा, ऋषि राठौर, नरेंद्र ठाकुर पार्षद, विशाखा मोदी पार्षद, राजेद्र, हेम सिंह वर्मा, अंजना चौहान, मनोज ठाकुर, शशि ठाकुर, मधु कंवर, शशि बहल, उर्मिला वर्मा, रामभज राणा, दर्शन दास कश्यप, कृष्ण दत्त वर्मा, बलदेव पूरी व विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *