Spread the love

कोटखाई। मराथु-पडारा-थरोला-टाहू सड़क को स्तरोन्नत करने की थरोला पंचायत की जनता की लम्बें समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ₹20 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई है। यह बात थरोला पंचायत के पूर्व प्रधान गुमान सिंह, अमोलक राम मैहता, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, वर्तमान प्रधान जोगिन्दर सिंह, बृजलाल आजाद, बेलीराम चौहान, सुधीर आज़ाद, जितेंदर मैहता, कलेश ठाकुर, संधिरा रांटा, राजेंद्र धौटा, सुरेश चौहान, नारायण दत्त, लोकिन्दर पुरटा,राकेश स्तान, आनन्द मेहता, तुषार स्तान और गुलशन दीवान ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के छ: माह के भीतर थरोला पंचायत को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बड़ी सौगात दी है। कपिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े विज़न की बात करते हैं, जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांच 5 वर्ष तक थरोला पंचायत की सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समान दृष्टिकोण के साथ जुब्बल-नावर-कोटखाई का समग्र और संतुलित विकास कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *