शिमला। भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कल भाजपा नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने जा रही है। इस बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में दोपहर 2 बजे किए जाएगा। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कल की आगामी बैठक में सभी 34 वार्डों के प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी भाग लेने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी नेताओं को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
