Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इन अधिकारियों में अदिति, मेरठ, उत्तर प्रदेश, साई दत्तात्रेय वर्मा, आंध्र प्रदेश, सचिन, कर्नाटक तथा ब्यूम बिंदल, हिमाचल प्रदेश शामिल थे। इस अवसर पर रमेश छाजटा, पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय शिमला भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान इन अधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रियाकलापों की जानकारी हासिल की तथा बजट सत्र के बारे भी जाना।
पठानिया ने उन्हें विस्तार से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली की जानकारी भी दी। पठानिया ने कहा कि युवा ही आज देश का भविष्य हैं तथा उन्हीं के कंधों पर देश के विकास तथा इसकी अखण्डता बनाये रखने का दायित्व है। श्री पठानिया ने कहा कि आज के माहौल में आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं जहां कानून व्यवस्था को बनाये रखना होता है। वहीं, प्रदेश तथा देश के भीतर शान्ति एवं सदभाव बनाये रखने में पुलिस की भूमिका अहम् हो जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शान्तिप्रिय प्रदेश है तथा उन्नति की ओर अग्रसर है। सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पठानिया ने कहा कि उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सच्ची लगन से इसकी सेवा करने की आवश्यकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *