Spread the love
पालमपुर। तीन परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (राष्ट्रीय प्रशासक, एनसीसीएचडब्ल्यूओ) द्वारा जम्मू से पालमपुर तक एक परमवीर चक्र साइकिल रैली के माध्यम से कार्य योजना तैयार की गई। रैली के दौरान जम्मू से पीवीसी शहीद कैप्टन बाना सिंह, सांबा के पीवीसी शहीद लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल तथा पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार को सम्मानित किया गया। जम्मू हिल्स स्पोट्र्स क्लब के बैनर तले प्रवीण रैना के प्रयासों द्वारा 18 मार्च 2023 को जम्मू से पालमपुर तक एक 18 पुरुषों तथा दो महिलाओं द्वारा 220 किलोमीटर कठिन परिस्थितियों में साइकिल यात्रा करके रैली 17 घंटों में पालमपुर पहुंची। आर्मी गैरिसन, होल्टा कैंप में सेना और नागरिक दर्शकों द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को टुकड़ी ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता से मुलाकात की तथा कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा तथा माता कमला बतरा और परमवीर शहीद अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *