Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम ने इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम ने हरियाणा के रोहतक में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में सी सी एस यूनिवर्सिटी मेरठ की टीम को क्वाटर फाइनल में 3-1 से पराजित कर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने इन खेलों के सेमिफाइनल में भी जगह बना ली है। ये टीम कोच राजेश शर्मा और मैनेजर मुनीत लखनपाल के नेतृत्व में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग ले रही है।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली इस टीम में कर्ण चौधरी, अभिषेक कपिला, पार्थिव, समक्ष धालटा, शुभम साम्भर और हर्षित नौटियाल शिमला हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *