कुल्लू। एनएचपीसी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रावधान में देशभर के 1000 दिव्यांग बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी कड़ी में कुल्लू जिले को चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत कुल्लू के 120 दिव्यांग बच्चों को एनएसडीसी ( National skill Development Corp) और NIACE फाउंडेशन द्वारा, चारु व्यावसायिक केंद्र, नवचेतना स्पेशल स्कूल, कुल्लू में प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू में एनएचपीसी की पार्वती परियोजना के महाप्रबंधक सतेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारी, नवचेतना संस्था के शेरू राम, कारसेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह, चारु फाउन्डेशन के प्रभु, सुजाता, बॉबी कृष्ण और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित रहे । NIACE , फाउनेशन, हाल्दवानी की देखरेख में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाया जायेगा।
NIACE के अधिकारी लोकेश ठाकुर ने बताया की दिव्यांग बच्चों को कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस ट्रेनिंग को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा । 120 बच्चों को चार के ग्रुप में बांटा गया है और पहले दो ग्रुप का प्रशिक्षण आज से ही शुरू हो रहा है। इस प्रशिक्षण में एक खास बात यह भी है कि जो बच्चे दूर से आयेंगे, उनके लिए आवसीय सुविधा की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है । इस प्रशिक्षण लिए केंद्र में एक विशेष कंप्यूटर लैब बनाई गई । दिव्यांगजनों के अनुरूप केंद्र में सारी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है । कुल्लू में इस तरह का दिव्यांगजनो के लिए पहला प्रशिक्षण है।
दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जैसा कि आपको विदित है को कुल्लू जिले में ऐसे बच्चों के लिए चारु फाउन्डेशन और नवचेतना के सहयोग से 2016 से एक व्यावसायिक केंद्र पहले से ही चल रहा, जिसमें बच्चों को कई प्रकार की गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आजकल चारु वोकेशनल के बच्चों ने दिवाली के लिए खूबसूरत कैंडल्स बनाई है । आप भी यह कैंडल्स खरीदकर इनको आत्मनिर्भर बनाने में संस्था का सहयोग कर सकते हैं।
