Spread the love

शिमला। 

कांगड़ा जिले में कोरोना के तीन मामले पाजिटिव आने के बाद अब ऊना के अंब में इस रोग से तीन लोग संक्रमित हो गए हैं। जिन तीन लोगों में कोरोना वायरस पाजिटिव पाए गए हैं, ये तीनों दिल्ली में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने गए थे और 20 मार्च को दिल्ली से वापस लौटे थे। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में कोरोना के तीन मामले पाजिटिव आने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोविड-19 के 27 सैंपलों की जांच की गई और इनमें से तीन सैंपल जो ऊना जिला से लिए गए थे, कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं, बाकि अन्य सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए 270 लोगों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 3904 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1511 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है।कांगड़ा में कोरोना वायरस से पीड़ित आए तीन मामलों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है, जबकि एक महिला अभी भी टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती है। उसकी सेहत में काफी सुधार है। अब तीन और मामले आ गए हैं और इस प्रकार राज्य में कोरोना पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *