Spread the love

शिमला।
कोरोना वायरस महामारी से चल रही जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपना वीडियो संदेश देश की जनता को दिया। इस वीडियो संदेश में PM मोदी ने देश से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुट होने को कहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों के बाहर रोशनी करें। इस दौरान घरों की साइटें बंद करें। 22 अप्रैल को ताली-थाली-शंख-घंटी आदि बजाने की अपील के दौरान लोगों के भीड़ में एकत्र होने की पिछली घटना को देखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से इस बार विशेष सावधानी बरतने का आग्रह भी किया।
पीएम ने लोगों से कहा कि 5 अप्रैल की रात 9 बजे अपने-अपने घरों की सभी लाइटें बंद करके 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि लोग इसे सिर्फ अपने घर के दरवाजे या बालकनी में ही करें और सड़कों पर ना निकलें और ना ही इक्कठे हों। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश लॉक डाउन है, लेकिन किसी को भी यह नहीं लगना चाहिए कि वह अकेला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *