Spread the love

शिमला। शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विरेन्द्र बांश्टू, मशोबरा ब्लाॅक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, बसंतपुर ब्लाॅक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र वर्मा, कसुम्पटी के अध्यक्ष मनोज ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में आज केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा पेट्रोल व ड़ीजल के दामों में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से वाया कार्ट रोड, लोकल बस स्टैण्ड़, राम बाजार और लोअर बाजार होते हुए जिलाधीश कार्यालय तक जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया और जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी शिमला शहरी निशांत ठाकुर और नरेश दास्टा प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी कसुम्पटी चुनाव क्षेत्र ने विशेष तौर पर शिरकत की।

युवा कांग्रेस के कार्यकताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लोकल बस स्टैण्ड़ तक रस्से से गाड़ी को खींचा। युवा कांग्रेस ने कहा कि इस करोना संकट में केन्द्र की एनड़ीए सरकार ने पेट्रोल व ड़ीजल के दामों बेतहाशा बढ़ोतरी की गई, इसका कड़ा विरोध करती है। शिमला शहरी के अध्यक्ष वीरेंद्र बांष्टू ने कहा कि पेट्रोल व ड़ीजल के दाम बढ़ने से हर चीज मंहगी होने से आम आदमी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में तेल के दाम बढ़ने पर भाजपा के नेता विरोध प्रदर्शन करते नहीं थकते थे और अब उनके हौंठ सिले हुए हैं। भाजपा की यह दोगुली नीति अब जनता को पता चल गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से देश आर्थिक कमजोरी की ओर जा रहा है।

विरेन्द्र बांष्टू ने कहा कि पेट्रोल व ड़ीजल के दामों में इस तरह से वृद्धि होती रही तो आने वाले समय में गाड़ी को रस्से से खींचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह 70 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि ड़ीजल, पेट्रोल से मंहगा हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के जनविरोधी फैसलों से जनता में आक्रोश है और सड़कों पर उतरने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबन्दी व जीएसटी फैसलों से आम जनता प्रभावित हुआ है और अब इस कोरोना संकट की महामारी के दौरान पेट्रोल व ड़ीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर के आम जनता की कमर तोड़ दी है। 
विरेन्द्र बांष्टू ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने हाल ही में बिजली के दामों में बढ़ौतरी की है, जबकि जनता इस संकट की घड़ी में बिजली के बिल सरकार से माफ चाहती है, लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार ने जनता के ऊपर और बोझ ड़ाल दिया। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव नरेन्द्र पाल बिटटू व सोनू कहलूरी, शहरी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी राजीव वर्मा, हेमू ठाकुर, अतुल ठाकुर, विजय ठाकुर, रविन्द्र परमार, अंकुर यादव, रोहित, माईकल फैन्ड़ली, संदीप चौहान, अतुल धान्टा, हेमन्त वर्मा, विनू मैहता, योगेश ठाकुर, अंकूश पटियाल, सिद्धार्थ, सिद्वू, अंकुश वर्मा, वसीम, यासिन बट, अमित, विकास, रमेश, मनोज, अमित भारद्वाज व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *