Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदु वर्मा की पृष्ठभूमि कांग्रेस विचारधारा की रही है। उन्होंने कहा कि इंदु वर्मा व उनके पति स्व. राकेश वर्मा एनएसयूआई की छात्र राजनीति से आये हैं। उन्होंने कहा कि इंदु वर्मा कांग्रेस में शामिल होने का पुनः वह स्वागत करती है और उम्मीद करती है कि उनके कांग्रेस परिवार में आने से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि ठियोग हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स ने लम्बे समय तक प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि उनका इस क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
प्रतिभा सिंह ने इंदु वर्मा के समर्थकों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिये एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आज की सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से साफ हो गया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और आगे आने वाला समय कांग्रेस का ही है।
इससे पूर्व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, रामलाल ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, अतुल शर्मा व आईएन महेता ने अपने सम्बोधन प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह का ही विकास मॉडल काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही शिमला जिला के साथ विकास के मामलें में भेदभाव किया। यही कारण है कि आज सेब बागवानों के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस भेदभाव को दूर किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *