देहरा। भाजपा मंडल जसवां-प्रागपुर के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कभी भी कोई संबध नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनका भाजपा से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश कुमार अभी आरटीए के भी सदस्य नहीं हैं।
विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश कुमार पहले आरटीए के सदस्य थे, लेकिन शराब तस्करी में नाम आने पर उन्हें हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब तस्करी और अन्य तरीकों से पैसा कमाता है, ऐसे व्यक्ति तो पार्टी में बिलकुल भी नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा किए मुकेश कांग्रेस में शामिल हुए हैं और यह कहा जा रहा है कि वह आरटीए के सदस्य थे, जो सरासर भ्रामक है और भ्रमित करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार भाजपा के किसी भी पद पर नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।
उधर, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं रहा है और ना ही वह कभी परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के करीबी रहे। वह पिछले 2 वर्षों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना प्रचार कर रहे थे और अब कांग्रेस में जाने के बाद उनका बयान आया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे या पदाधिकारी थे। उनका यह बयान तथ्यों से परे और सरासर झूठ है।
