Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। राठौर ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन से प्रदेश के लोगों को जो उम्मीदें थी वह सब धरी की धरी रह गई। 

राठौर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस आयोजन के लिए पानी की तरह पैसा खर्च किया। बावजूद इसके, प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी पैसे की कोई मदद का भरोसा तक नहीं दिया। राठौर ने कहा कि इससे पूर्व जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला आये थे तो सेब बागवानों के हितों की रक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करके गए थे, लेकिन वह सब आज दिन तक पूरी नहीं हुई। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चम्बा, कुल्लू के दस्तकारी की बातें तो की, पर उनके विकास को कोई भी मदद का भरोसा तक नहीं दिया।

राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास करते हैं और आज भी यही हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करते, केवल जुमलेबाजी कर देश को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना कि देश में 2014 के बाद ही देश का विकास हुआ है, पूरी तरह हास्यास्पद है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *