Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि बुधवार  प्रातः पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरविन्द्र सिंह पुत्र राजिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर खालिस्तानी झण्डा और भित्ति चित्रण के आरोपों को स्वीकार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धर्मशाला के सक्षम न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *