Spread the love

कोटखाई। जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की असली ताक़त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर बूथ को मज़बूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। वे आज कोटखाई के गुम्मा में कांग्रेस सदस्यता अभियान पर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सभी नव नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के 2021 के उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लामबद्ध होने की अपील की। उधर, कोटखाई क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित ठाकुर को कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी के संयोजक के तौर पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस बैठक में कोटखाई क्षेत्र के कांग्रेस जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *