Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के बावजूद कुल 8403.70 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया गया है, जोकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में सभी शीर्षों में एकत्र कुल राजस्व 7044.24 करोड़ रुपए से 19.30 प्रतिशत अधिक है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजस्व में अधिक बढ़ोतरी के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार के दिशा-निर्देशों की समयबद्ध पालना व उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए अथक प्रयासों का परिणाम है। 

प्रवक्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विभागीय समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा विभागीय अधिकारियों को लैपटॉप और टैबलेट दिए गए, जिससे उन्हें ई-वे बिल सत्यापन, आईटीसी असन्तुलन, जीएसटी की वापसी व अन्य जीएसटी से संबंधित ऑनलाइन कार्यों का समय पर निपटान करने में सहायता मिली।राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोतरी के लिए बेहतर प्रयत्न करने को प्रोत्साहित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *