Spread the love

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कृष्णा नगर में बूथ अध्यक्ष और बूथ पालक के घर जाकर उनके नाम की पट्टिका लगाई। साथ ही उन्होंने भाजपा का बड़ा झंडा त्रिदेवों के घर पर लगाया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला भाजपा प्रभारी डेजी ठाकुर और मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा का महासंपर्क अभियान अपनेआप में विशेष है और इसका बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस पार्टी में एक बूथ का अध्यक्ष भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। वहीं, एक बूथ का पालक भी देश का नेता बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा है, जहां यह संभव है, अन्य किसी पार्टी में ऐसा नहीं है। 

सौदान सिंह ने कहा कि पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा के नेता घर-घर जाकर बूथ त्रिदेवों के घर उनकी नाम की पट्टिका लगा रहे हैं। यह देश में एक बड़ी पहल है। हिमाचल की इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर अभिमूल्यन प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सौदान सिंह ने एक कार्यकर्ता के घर में चाय भी पी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का संपर्क अभियान सभी मंडलों में चल रहा है और सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से कैडर में जोश आया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *