शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाटाह ने कहा है कि प्रदेश में काेल्ड स्टाेर और वेयरहाउस (गाेदाम) के निर्माण के लिए राज्य सहकारी बैंक लाेगाें काे 9 प्रतिशत की ब्याज पर ऋण देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश में पैदावार काे बढ़ावा देने के लिए लाेगाें काे प्राेत्साहित कर रहे है। इसी के दृष्टिगत बैंक ने नया प्रयास करते हुए काेल्ड स्टाेर और गाेदामाें के निर्माण के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देने का नया फैसला लिया है।
बालनाटाह ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैंक ने काेराेना काल के दाैरान रिकार्ड लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2022 तक बैंक ने 19944.05 कराेड़ रूपए का कुल कारोबार किया है, जाे 2018 के मुकाबले 13.15 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि बैंक ने वर्ष 2021-22 में 225.67 करोड़ रूपए का कुल लाभ अर्जित किया है। बैंक ने वर्ष 2021-22 के वित्त वर्ष के दौरान 135 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक के कुशल प्रबंधन के बूते यह लाभ अर्जित किया गया है।
बालनाटाह ने कहा कि बैंक प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को नया पे स्केल का लाभ भी दिया है और बैंक के करीब 1800 कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि नए पे स्केल का लाभ बैंक के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को हुआ है। उनका कहना था कि इस फैसले से बैंक प्रबंधन को करीब 80 करोड़ रूपए कर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। बैंक प्रबंधन ने इस दौरान विभिन्न श्रेणी के 520 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। इसके अलावा बैंक में जल्द ही 59 सहायक प्रबंधकों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि 59 दिहाड़ीदारों को बैंक प्रबंधन द्वारा नियमित किया गया।
