Spread the love

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर साजू राम राणा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए 1 फरवरी से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस द्वारा एक जीप की तलाशी के दौरान ग्राम 3 किलो 6 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में खेम सिंह निवासी गांव कूट, डा. नांडी, तहसील चच्योट, जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी से आज तक नशा अधिनियम के अधीन 11 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 9 किलो 333 ग्राम चरस, 34.129 ग्राम चिट्टा व 3840 नशीली गोलियां लोमोटिल को कब्जे में लिया जा चुका है और नशे के कारोबार में लिप्त  17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा नशीली गोलियों के एक मामले में वित्तीय जांच शुरू की गई है, जिसके तहत आरोपी के खाते में 44 लाख रुपए फ्रीज करके आगामी कार्यवाही शुरू की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों की सूचना पुलिस को उपलब्ध करवाएं। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *