बिलासपुर। उप-पुलिस अधीक्षक राज कुमार बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर पुलिस द्वारा शनिवार को आबकारी अधिनियम के तहत मामला पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होने बताया कि 12 फरवरी को स0उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, प्रभारी, विशेष निरिक्षण इकाई ने समय 7 बजे शाम को अपनी टीम सहित गश्त पर कोट थाना के ईलाका में थे, तो उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर देवराज पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गांव जन्डौरी डा. तरसूह तह. श्री नैना देवी जी जिला बिलासपुर के खेतों में बनी झोपड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान झोपड़ी से एक कैनी बरामद की गई, जिसमें 7000 मिली. अवैध शराब बरामद की गई। उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) के तहत थाना कोट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
