Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने लगातार बर्फबारी के मध्य शहर में छोटा शिमला, खलीनी, पंथाघाटी, मैहली-शोघी बाईपास, टुटू, बालुगंज और टूटीकंडी सड़कों का जायजा लिया तथा राहत कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत ना हो।
डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्य पर तैनात कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा लोगों से अपील की वे गाड़ी चलाते वक्त एहतियात बरतें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने बताया कि जिला में सड़कों को खुलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और प्रशासन के पास मशीनरी वह लेबर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एसडीएम शिमला शहरी मनजीत शर्मा भी उपायुक्त के साथ मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *